---Advertisement---

जनहित में सराहनीय पहल: भैयाथान क्षेत्र की 78 ग्राम पंचायतों को मिली डीप फ्रीजर सुविधा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/भैयाथान- जिले के भैयाथान जनपद पंचायत क्षेत्र में जनहित को ध्यान में रखते हुए एक संवेदनशील और उपयोगी पहल की गई है। क्षेत्र की 78 ग्राम पंचायतों में आकस्मिक मृत्यु अथवा अंतिम संस्कार में विलंब की स्थिति में मृतक के शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह व्यवस्था प्रकाश इंडस्ट्रीज़ द्वारा कराए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में अक्सर परिवहन अथवा अन्य कारणों से अंतिम संस्कार में विलंब हो जाता है, जिससे शोकाकुल परिवारों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में शव को सुरक्षित रखने की यह सुविधा न केवल मानवीय संवेदना को दर्शाती है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत भी साबित होगी।

जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को जनकल्याणकारी और दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे, जिससे आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment