---Advertisement---

कसकेला फुटबॉल फाइनल में उमड़ा जनसैलाब: रोमांचक मुकाबले में कसकेला बनी चैंपियन

Follow Us
Spread the love
मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता की उपस्थिति में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं ने बिखेरा जादू

सूरजपुर – जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत कसकेला में आयोजित ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के चरम पर सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मैच में कसकेला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि दुगा टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के साथ उपविजेता स्थान प्राप्त किया। पूरे मुकाबले के दौरान मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही और हर गोल पर तालियों व जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

खिलाड़ियों को मिला सम्मान, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष राजू जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक रामनरेश यादव, युवा मोर्चा एवं फुटबॉल समिति अध्यक्ष रवि यादव, शिवदयाल यादव, प्रेम सिंह, राहुल यादव, वरिष्ठ पत्रकार मोहन प्रताप सिंह, उदित नारायण ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, पार्षद विकास राजवाड़े, सुखलाल राजवाड़े, विकास यादव, पारस राजवाड़े, राजाराम विश्वकर्मा, ललित यादव, राकेश यादव (मोटु), गुलाब देवांगन, सतीस यादव, श्रीराम, दौलत यादव, कृष्णा राजवाड़े, पंचु विश्वकर्मा एवं दीलीप विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल मंच और मार्गदर्शन की। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

खेल भावना के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों, आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने अगले वर्ष और भी भव्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने का संकल्प लिया। कसकेला में खेल महोत्सव का यह समापन खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment