4 किलोमीटर का पैदल सफर अब मिनटों में, समय की बचत से पढ़ाई को मिली नई उड़ान और बढ़ा आत्मविश्वास
सूरजपुर- शासन की सरस्वती सायकल योजना बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम है। निःशुल्क सायकल मिलने से छात्राओं को स्कूल में आने-जाने में सहूलियत हो रही है। साथ ही उनके समय और मेहनत की बचत हो रही है। इसी तारतम्य में शा.उ.मा.विद्यालय चंदन नगर विकासखंड प्रेमनगर की की छात्रा कु. मायावती को निःशुल्क सायकल प्रदान की गई, जिसने उसकी पढ़ाई की राह को आसान और सुरक्षित बना दिया। मायावती का स्कूल उसके घर से लगभग 04 किलोमीटर दूर स्थित है। पैदल आने-जाने में न केवल उसे शारीरिक थकान होती थी, बल्कि पढ़ाई के लिए मिलने वाला कीमती समय भी कम हो जाता था।
ऐसे में शासन की सरस्वती सायकल योजना मायावती के जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत जब उसे निःशुल्क साइकिल मिली, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब मायावती रोज़ सायकल से आसानी और आत्मविश्वास के साथ स्कूल जाती है। लंबी दूरी अब बाधा नहीं रही, बल्कि उसका सफर सुरक्षित, सुगम और आनंददायक बन गया है। सायकल मिलने से मायावती के समय की बचत हो रही है, जिससे वह पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पा रही है। उसकी उपस्थिति नियमित हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। मायवती ने इस बदलाव के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरस्वती सायकल योजना जैसी पहल ने न केवल उसकी शिक्षा को आसान बनाया है, बल्कि उसके सपनों को भी नई दिशा दी है।


















