---Advertisement---

राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय ओड़गी में विशेष सात दिवसीय शिविर का किया गया आयोजन

Follow Us

सूरजपुर- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय नवीन महाविद्यालय ओड़गी क़े विशेष सात दिवसीय शिविर में परियोजना कार्य अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैजनाथपुर प्रांगण में स्वयंसेवकों द्वारा पक्के चबूतरे का निर्माण किया गया, और बौद्धिक परिचर्चा में चतुर्थ दिवस थाना ओड़गी से हेमंत सिंह ने यातायात सुरक्षा में हेलमेट पहनाना, लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाये, यातायात नियम का पालन करें साइबर क्राइम अंतर्गत ठगी से बचाओ, पक्सो एक्ट, इसी क्रम में पंचम दिवस महिला संरक्षण अधिकारी इंदिरा तिवारी ने सखी वन स्टॉप सेंटर बेटी बचाओ बेटी बेटी पढ़ाओ, कार्य स्थल पर महिलाओं क़े साथ लैंगिक उत्पीड़न, बालविवाह आदि जानकारी प्रदान की।

उक्त दिवस पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर से कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना एस. एन. पाण्डेय उपस्थित हुए स्वयं सेवकों क़े साथ भोजन कर स्वयंसेवकों और युवा शक्ति में राष्ट्र प्रेम क़े कई उदाहरण देकर जोश भरा और सर्टिफिकेट प्राप्त महाविद्यालय की छात्रा अमृता यादव और सात दिवसीय में शिविर में विशेष सहयोगी सीता, श्याम सिंह, और लालबहादुर कों मंच पर कैप पहनाकर सम्मानित किया गया।

उक्त शिविर कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सातपुते क़े मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। तथा डॉ. अनिल पाण्डेय गंगाराम साहू बाली, करिश्मा, आकृति, कमलेश, कृष्णा शांति आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment