---Advertisement---

सूरजपुर: 20 फरवरी को जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में मनाया जाएगा ‘चावल उत्सव’

Follow Us
Spread the love

कलेक्टर के निर्देश पर ई-केवायसी और राशन कार्ड सुधार पर रहेगा विशेष जोर, मृत एवं पलायन कर चुके सदस्यों के नाम सूची से हटेंगे

सूरजपर – जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 20 फरवरी को ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा इस संबंध में नोडल अधिकारियों एवं दुकान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

वर्तमान में फरवरी एवं मार्च 2025 माह का राशन भंडारण किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित होने वाले चावल उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगरानी समिति के सदस्य तथा हितग्राही उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान शेष राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इसके साथ ही उत्सव में विभागीय योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी तथा सभी दुकानों में प्रचार-प्रसार हेतु बैनर लगाए जाएंगे। मृत अथवा पलायन कर चुके राशनकार्ड सदस्यों के नाम विलोपन के लिए सूची तैयार कर 25 फरवरी तक जनपद पंचायत की राशनकार्ड शाखा में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और उचित मूल्य दुकान संचालकों को निर्देशित किया है कि 20 फरवरी को अनिवार्य रूप से चावल उत्सव का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment