---Advertisement---

बुजुर्गों की आंखों में लौटेगी रोशनी: मोतियाबिंद के निःशुल्क इलाज के लिए रायपुर एम्स रवाना हुए 10 वरिष्ठजन

Follow Us
Spread the love

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ के तहत मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ

सूरजपुर- बुढ़ापे में धुंधली पड़ती आँखों को फिर से रोशन करने की पहल के तहत सूरजपुर जिले के 10 वरिष्ठ नागरिकों को आज मोतियाबिंद के निःशुल्क उपचार के लिए रायपुर एम्स भेजा गया। यह सुविधा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’’अटल वयो अभ्युदय योजना’’ के अंतर्गत प्रदान की जा रही है। योजना के तहत जिले के 10 वरिष्ठजनों का चयन किया गया, जिनमें 06 पुरुष एवं 04 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से विशेष वाहन के माध्यम से एम्स रायपुर रवाना किया गया, जहाँ उनका मोतियाबिंद का सम्पूर्ण उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।

रवानगी से पूर्व कलेक्टर एस. जयवर्धन ने चयनित बुजुर्गों से व्यक्तिगत मुलाकात की और बस को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि शासन की यह योजना जिले के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सार्थक प्रयास है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, उप संचालक समाज कल्याण आलोक भवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अटल वयो अभ्युदय योजना वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से जिले के बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment