---Advertisement---

करंजी पुलिस ने नए आपराधिक कानून पर चलाया जागरूकता अभियान

Follow Us

दंड नहीं, ‘न्याय’ है नए कानूनों का मूल मंत्र, चौकी प्रभारी ने विद्यार्थियों को बीएनएस और बीएनएसएस की बारीकियों से कराया अवगत

सूरजपुर- पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में करंजी चौकी प्रभारी संतोष सिंह के द्वारा ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल दतिमा में स्कूली विद्यार्थियों के बीच नए आपराधिक कानून के संबंध में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानून की जानकारी सरल और व्यावहारिक उदाहरण के साथ दी। उन्होंने बताया कि भारतीय नई संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) का मूल उद्देश्य केवल अपराधी को दंडित करना ही नहीं बल्कि पीड़ित को पारदर्शी और प्रभावी न्याय दिलाना है।

चौकी प्रभारी ने विद्यार्थियों से कहा कि कानून की जानकारी ही जागरूक नागरिक बनने की पहली शर्त है उन्होंने बच्चों को किसी भी अपराधी घटना की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। बरहाल यह कार्यक्रम केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास का सेतु मजबूत करने का माध्यम बना सामुदायिक पुलिसिंग के तहत स्कूलों में पहुंच कर सवाद स्थापित करना इस दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। इस दौरान प्राचार्य रंजीत सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे। कुल मिलाकर करंजी पुलिस की यह पहल बताती है कि बदलते कानून के साथ साथ समाज को जागरूक करना भी उतना ही जरूरी है तभी दंड से आगे बढ़कर न्याय की अवधारणा साकार हो सकेगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment