---Advertisement---

12वीं बोर्ड परीक्षा का आगाज: सूरजपुर में भूगोल और भौतिकी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 98.5 प्रतिशत रही उपस्थिति

Follow Us
Spread the love
पहले दिन जिले के 70 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, नकल का एक भी मामला नहीं आया सामने, उड़नदस्ता दल रहे मुस्तैद

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष-2026 का शुभारंभ आज 20 फरवरी 2026 से हो गया। परीक्षा के पहले दिन सूरजपुर जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर कक्षा 12वीं की भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षाएँ पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं।

जिले में परीक्षा संचालन के लिए कुल 72 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 70 केन्द्रों पर आज परीक्षा आयोजित की गई। कुल 5191 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5115 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 98.5 रहा, जो परीक्षार्थियों की गंभीरता और तैयारी का परिचायक है।

परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र में नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment