जिला और मंडल नेतृत्व की सहमति से अध्यक्ष ने जारी की सूची, संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों पर फोकस
सूरजपुर/प्रेमनगर- भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से प्रेमनगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार और जिला भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता व मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा की सहमति से मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू ने अपनी टीम का ऐलान किया है।
कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां
नई सूची में क्षेत्रीय समीकरणों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
उपाध्यक्ष- सुभाष साहू, वसंत राजवाड़े, महाजन सिंह और सूरज सिंह पोर्ते
महामंत्री- विवेक पाण्डेय और दीपेश बंसल
मंत्री- राजू दास, केवल सिंह उईके, प्रवीण सिंह और अजय साहू
कोषाध्यक्ष- राय कुमार सिरदार
विभागीय प्रभारियों की घोषणा
संगठन के कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न विभागों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है:
मंडल अध्यक्ष का नाम है मिथिला बंजारा
कार्यालय प्रभारी- सुरेश बंजारा
मीडिया प्रभारी- महेश प्रजापति
सोशल मीडिया प्रभारी- राहुल साहू
आईटी प्रमुख- अरविन्द (सोनू)
प्रशिक्षण प्रमुख- नेमचंद श्रीवास
कन्या शक्ति संयोजक- सरिता सिंह
21 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए 21 सदस्यीय कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई है। इसमें जितेन्द्र जायसवाल, भगवान राजवाड़े, भीषम कुमार, तपन साय, राम साहू और नवनीत सिंह सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
लक्ष्य: हर बूथ तक संगठन की पहुँच
मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा के साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। इस घोषणा के बाद प्रेमनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम आगामी समय में संगठन के गौरव को और बढ़ाएगी।

















