---Advertisement---

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन: रामानुजनगर में केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया गया जश्न

Follow Us
Spread the love
आदिवासी अस्मिता के प्रतीक मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय श्याम रहे मौजूद

सूरजपुर/रामानुजनगर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत जगतपुर में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय श्याम की गरिमामय उपस्थिति में केक काटकर और फलदार वृक्ष लगाकर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की गई। इसी उपलक्ष्य में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया।

पंच से मुख्यमंत्री तक का सफर प्रेरणादायी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी अस्मिता के अभिमान हैं। उन्होंने बताया कि— एक साधारण परिवार से राजनीति की शुरुआत कर, पंच से सरपंच और फिर छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री तक का उनका सफर हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन: रामानुजनगर में केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया गया जश्न

पर्यावरण संरक्षण और खेल को बढ़ावा

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पदाधिकारियों ने फलदार पौधों का रोपण किया और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की। जिला महामंत्री सुंदरलाल सिंह ने भी मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष (एसटी मोर्चा) महेंद्र सिंह मरावी, जगतपुर सरपंच दिलीप सिंह, मनोज प्रताप सिंह, गणपत सिंह, रामेश्वर सिंह, उप-सरपंच वंशरुप सिंह पटेल, भोजन सिंह, भूपेश सिंह, सहदेव सिंह, नरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment