प्रदेशभर के पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और एकता का लिया संकल्प
नूतन चौक के नामदेव भवन में संपन्न हुआ कार्यक्रम
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत प्रमुख संगठन ‘छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ’ की प्रादेशिक आमसभा और निर्वाचन प्रक्रिया आज न्यायधानी बिलासपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
बिलासपुर के नूतन चौक, सरकंडा स्थित नामदेव भवन में आयोजित इस सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से पत्रकार प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदेश महासचिव शशांक दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की भावी कार्ययोजना और पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सुबोध तिवारी को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा सिंह बाबा एवं महेश तिवारी तथा कोषाध्यक्ष राधेश्याम कोरी, प्रदेश संगठन सचिव डॉ अजय चक्रधारी , प्रदेश सचिव अनिल आहूजा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य नंदलाल यादव को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य
सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों सहित विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पत्रकारों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान संतोष साहू, सोमनाथ चंद्रा, कृष्ण कुमार सिंह, प्रीति सरू,अनिरुद्ध शर्मा, ओमप्रकाश साहू, संतोष हंसा, अनिल आहूजा, अनूप चौधरी बालगोविंद सिंह, दीपक कुशवाहा, निरंजन कुमार, धर्मेन्द्र सांडिल्य, परमेश्वर प्रजापति, कन्हाई राम बंजारा, काजल यादव, शिव शंकर साहू, उदित नारायण चौरसिया, बालगोविंद सिंह चौहान, लाल बहादुर यादव, प्रदीप कुमार साहू, राजभान प्रसाद, राजेन्द्र पासवान, उमाशंकर देवांगन, मो रिजवान, पुनेश्वर सिंह, दीपेश कुशवाहा, प्रवीण कुमार साहू, पारसनाथ सिंह, बृजलाल सिंह सहित सरगुजा संभाग से कई पत्रकारगण मौजूद रहे।

पत्रकार कल्याण का संकल्प
संगठन ने एक बार फिर दोहराया कि वह इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के तहत पंजीकृत एक जिम्मेदार संस्था है और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त (पंजीयन क्र. 411) है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और कार्यस्थल पर आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकता का एक सशक्त संदेश गया है।
























