विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच संघ ने किया धरना प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन
जाहिद अंसारी
सुरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत जनपद कार्यालय के बाहर सरपंच संघ के द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन।
उपरोक्त अपनी मांगों को लेकर जिला सरपंच संघ के आह्वान पर जनपद पंचायत प्रतापपुर में विभिन्न मांगों को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन धरने में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे सरपंच ने घंटों जनपद कार्यालय के बाहर बैठकर किया जमकर नारेबाजी
सरपंच संघ की मुख्य मांग।
1.मुख्य मांग 50 लख रुपए तक के निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाया जाए तथा 2. धरती अंबा योजना के अंतर्गत पूरे सरगुजा संभाग के सभी ग्राम पंचायत में योजना से जोड़ा जाए क्योंकि पूर्ण सरगुजा संभाग पांचवी अनुसूची क्षेत्र में है 3. ग्राम पंचायत का पांचवा एवं 16वां वित्त की राशि को तत्काल जारी किया जाए 4. सरपंचों का मानदेय 15000 रुपए के साथ पेंशन 5000 किया जाए 5. पंचों चों का मानदेय 2000 किया जाए 6. ग्राम पंचायत को मिलने वाली मूलभूत की राशि को 500000 किया जावे 7. सभी ग्राम पंचायत में किसी भी शासकीय कार्यक्रम के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाए 8. प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के लिए प्रतिवर्ष एक करोड रुपए तक का बजट प्रावधान किया जाए 9. जनपद सदस्यों का मानदेय 20000 किया जाए धरने में शामिल नन्देव सिंह अध्यक्ष सरपंच संघ सुरनेखा पैकरा उपाध्यक्ष पिंकी टेकाम उपाध्यक्ष सरपंच संघ जिला सूरजपुर छ0ग0 रामजय सरपंच रूद्र प्रसाद सरपंच रामप्रताप सरपंच रूद्र प्रसाद रामकुमार टेकाम बिन्दुल सिंह श्रीमती पंचमणी अनिता गोड रामपति सोहर पैकरा सरपंच गोटगवां सरपंच डांडकरवां सौंतार सरपंच राजू सिंह आयम जनपद सदस्य विनोद नेताम संजीव श्रीवास्तव सुशीनता तिर्की सरपंच छोटेलाल तिर्की विश्वनाथ सिंह सिलौटा सरपंच श्रीमती करमातो सरपंच जजावल रामप्रताप सरपंच सिलफली, बुढाडांड़, कनकनगर, करसी और सैकड़ो की संख्या में सरपंच धरने में मौजूद रहे।