शशि सिंह का सरकार पर प्रहार— “तकनीकी पेचों में उलझाकर गरीबों का पेट मारना बंद करे सरकार”
सूरजपुर/ओड़गी- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओड़गी द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत ऐतिहासिक प्रदर्शन किया गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के प्रतीक पावन स्थल भोड़िया धाम से विशाल पदयात्रा की शुरुआत की जो नारों के साथ तहसील कार्यालय ओड़गी पहुँची यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और हजारों ग्रामीणों ने तहसील परिसर का घेराव कर केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया।
मजदूरों का हक मारना बंद करे सरकार- शशि सिंह
तहसील घेराव के दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने कड़े शब्दों में कहा भोड़िया धाम की इस पवित्र माटी से हमने संकल्प लिया है कि जब तक हमारे गरीब मजदूरों के पसीने की कमाई का एक-एक पैसा नहीं मिल जाता, कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। मनरेगा को तकनीकी पेचों और बजट कटौती में उलझाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है ऑनलाइन हाजिरी के नाम पर नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के मजदूरों की हाजिरी काटना सरासर अन्याय है।
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन : प्रमुख मांगें
लंबित भुगतान- ओड़गी ब्लॉक के समस्त लंबित मजदूरी भुगतान का 15 दिनों के भीतर निराकरण।
ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता खत्म हो- नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में मैन्युअल हाजिरी को मान्यता दी जाए।
100 दिन का रोजगार- हर हाथ को काम और हर काम का पूरा दाम सुनिश्चित किया जाए।
नया मास्टर रोल- बजट की कमी का बहाना बनाकर रोके गए नए विकास कार्यों को तुरंत स्वीकृति मिले।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते इन जायज मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो जिला कांग्रेस कमेटी पूरे सूरजपुर जिले में उग्र जन-आंदोलन और चक्का जाम के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री संजय डोसी, अवधेश गुर्जर, भुवन भास्कर सिंह, संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष लवकेश गुर्जर, गौतम कुशवाहा, राम कुमार बानछौर, महेंद्र साहू, बिहारी कुलदीप, संतोष पावले, देवनारायण सिंह,राजेंद्र यादव, लालजी रजवाड़े, संतोष गुप्ता, सुनील सारथी, रोहन रजवाड़े, अविनाश साहू, शक्ति ठाकुर, सतवंत सिंह, अंशु पांडे, विकाश गुप्ता, चंदभान रजवाड़े, विनय पावले, कमलेश यादव, दीपक गुप्ता, अनीता चेलवान, जानू कुर्रे, राधा यादव, खेलन सिंह, शिवबालक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


















