महेंद्र सिंह मरावी ने किया विस्तार, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
सूरजपुर/रामानुजनगर- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल रामानुजनगर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह मरावी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सत्यनारायण सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय श्याम के मार्गदर्शन में की गई।
मंडल अध्यक्ष मरावी ने बताया कि संगठन को मजबूत एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं: उपाध्यक्ष- विश्वनाथ सिंह, कृष्णा पैकरा, महामंत्री: आनंद सिंह, मंत्री- संतोष सिंह, जगत सिंह, संत सिंह, मंजू सिंह, कोषाध्यक्ष- बालेश्वर सिंह, मीडिया प्रभारी- रमेश सिंह, कार्यसमिति सदस्य- उमेश सिंह, प्राण सिंह आर्मो, रणजीत सिंह, अशोक बिंझीया, अमरनाथ सरदार, सुरेश पैकरा, विजय सिंह, वीरचंद्र सिंह, गोकुल सिंह, उमेश्वर सिंह, रामविलास अगरिया, अरविंद सिंह।
मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह मरावी ने बताया कि यह कार्यकारिणी भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा अजय श्याम, जिला महामंत्री सुंदरलाल सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की सहमति से गठित की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगी। कार्यकारिणी विस्तार के बाद क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।


















