24 वर्षों की सेवा और अटूट देशप्रेम को मिला सम्मान, सिलीगुड़ी में आयोजित सादे समारोह में दी गई पदोन्नति
सूरजपुर- जिले के प्रेमनगर विकासखण्ड के चंदननगर के लाल हवलदार उमेन्द्र जायसवाल को सेना में पदोन्नति मिलने के साथ नायब सुबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया हैैं। 15 वीं मैहर रेजिमेंट के हवलदार तथा वर्तमान में सिलगुड़ी में पदस्थ उमेन्द्र जायसवाल को सेना के सादे समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह पदोन्नति दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रेमनगर के चंदननगर में स्व. महादेव जायसवाल के घर जन्मे उमेन्द्र कुमार ने 15 वीं मैहर रेजिमेंट सागर में वर्ष 2002 में 24 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे और मेनका सुंदरवन जम्मू कश्मीर में जायसवाल को पहली पोस्टिंग मिली थी। उसके उपरांत 2006 में भटिंडा पंजाब, 2009 में अरूणाचल प्रदेश, 2011 में देहरादूून, 2014 में मेंडर सेक्टर कश्मीर के बाद 2017 में लालगढ़ राजस्थान में अपनी सेवाएं सेना में दी।
वर्ष 2019 में फिर एक बार गुरेज व गुलमर्ग सेक्टर कश्मीर में सेवाएं देते हुए 2021 में कश्मीर के ही बारामूला में पदस्थ रहे और 2023 से वर्तमान में सुकना सिलीगुड़ी में अपनी सेवाएं दे रहे सेना के जाबांज जवान हवलदार उमेन्द्र जायसवाल को लंबे समय के बाद उनके बेहतर कार्य और कर्मठता के साथ सेना व देश के प्रति उनके जज्बे को देख बड़ी पदोन्नति के रूप में नायब सूबेदार का पद मिला है।
सेना में जेसीओ की पदोन्नति के साथ ही कंधे पर स्टार सुशोभित होने के साथ सूरजपुर अंचल के लिए भी यह गौरवान्वित होने का क्षण व अवसर है। इस दौरान सेना के द्वारा पदोन्नति के बीच उनकी पत्नी पार्वती जायसवाल से भी विडियो काॅलिंग पर सेेना के अधिकारियों में सीईओ व अर्जुडेंट तथा एसएम साहब ने श्रीमती जायसवाल से बातचीत की और परिवार के बारे में जानकारी ली और नायब सूबेदार के रैंक से नवाजे गए उमेन्द्र जायसवाल के लाईव मूवमेंट को भी विडियो काॅल के माध्यम से दिखाया।
पार्वती जायसवाल ने सेना का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके और उनके परिवार के लिए यह बड़ा गर्व का अवसर है, जब उनके पति देश सेवा के जज्बे के साथ सेना में हैं और उन्हें बड़ी पदोन्नति के रूप में नायब सूबेदार के रैंक से नवाजा गया हैै। नायब सूबेदार उमेन्द्र जायसवाल के पदोन्नत व रैैंक सेरेमनी के उपरांत चंदननगर सहित प्रेमनगर में उत्साह का वातावरण है और लोग उनके परिजनों को बधाईयां भी दे रहे हैं।


















