---Advertisement---

अंशुमन पटेल बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा (युवा प्रकोष्ठ) के सूरजपुर जिलाध्यक्ष

Follow Us
Spread the love

गोवर्धनपुर के युवा नेतृत्व पर संगठन ने जताया भरोसा, बोले— “समाज की एकजुटता और सशक्तिकरण ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता”

सूरजपुर/दतिमा मोड़- सूरजपुर जिला के प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर के निवासी अंशुमन पटेल को जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा सूरजपुर बनाया गया है। उन्होंने ने कहा है कि आप सभी वरिष्ठजनों का एवं मेरे युवा कुर्मी साथियों का अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के नेतृत्वकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे युवा प्रकोष्ठ का जिला सूरजपुर का अध्यक्ष नियुक्त करने का गौरव प्रदान किया है। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन की गरिमा, विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए युवा शक्ति को संगठित करने, समाज के हित में सकारात्मक पहल करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सदैव समर्पित रहूँगा। आप सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से मैं इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ करूँगा। अंशुमन पूर्व से ही समाज कार्यों में लगन से कार्य करते रहे हैं, युवाओं को संगठित करने का काम भी किए उन्होंने कहा है कि सिर्फ नेतृत्व के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से युवा प्रकोष्ठ को जिले में मजबूत आधार प्रदान किया जाएगा। इस नियुक्ति से युवाओं के बीच हर्ष का माहौल बना है, और सभी ने मिलकर संगठन को नए ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment