प्रदेश की बजट से छत्तीसगढ़ के जनता निराश : चन्द्रदीप कोर्चो
जाहिद अंसारी
सुरजपुर । प्रदेश की बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय महासचिव चंद्रदीप कोर्चो ने कहा भाजपा सरकार का तीसरा बजट आम जनता की अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशा जनक है, न इसमें रोजगार के संदर्भ में कोई बात हुई, और न ही मंहगाई से निपटने का कोई ठोस रणनीति पर बात हुई, एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा था, लेकिन बजट में नई नौकरियों के लिए कोई प्रावधान नहीं है, वहीं दूसरी प्रदेश के B.ed अभ्यर्थी और संविदा कर्मचारी अपने जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं परन्तु उनके समस्या पर कोई बात नहीं हुई, बजट सिर्फ गुमराह करने वाली है यह बजट देखने में आकर्षक लग सकता है लेकिन इसमें आम लोगों के लिए कोई राहत नहीं है महंगाई के दौर में गरीब और मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत की उम्मीद थी, लेकिन बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया, जिससे लोगों की परेशनियां कम हो सकें, सरकार बड़े – बड़े वादे करती है लेकिन जमीनी स्तर पर गरीबों की जिंदगी में बदलाव लाने वाले प्रावधान बजट में नहीं है , रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बजट कमजोर है, बजट सिर्फ कुछ लोगों के हित में बनाए गए हैं गरीब, किसान, युवा, मजदूर इस बजट से काफ़ी उपेक्षित हैं, भाजपा सरकार बजट के जरिये अपने लोगों को लाभ पहुँचाती है, किसान एवं गरीबों की स्थिति जस की तस बनी रहती है, कोर्चो ने कहा बजट 1 वर्ष तक का होता है लेकिन झांसा 2047 तक के सपने दिखाएं गए है, प्रदेश की भजपा सरकार व वित्त मंत्री के द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बेहद निराश जनक है।