---Advertisement---

सूरजपुर कॉलेज के होनहारों ने रचा इतिहास: नरेंद्र और निधि ने क्रैक की CSIR-NET परीक्षा

Follow Us
Spread the love

रसायन विज्ञान विभाग की बड़ी उपलब्धि: सहायक प्राध्यापक बनने की दिशा में बढ़े कदम, कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल

सूरजपुर- शासकीय रेवती रमन मिश्र स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय सूरजपुर के नाम आज एक स्वर्णिम उपलब्धि दर्ज हुई है। महाविद्यालय के दो मेधावी छात्रों, नरेंद्र कुमार और निधि गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक CSIR-NET (केमिकल साइंसेज) में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए, बल्कि पूरे सूरजपुर जिले के लिए गौरव की बात है।

इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के साथ ही नरेंद्र और निधि ने सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) बनने की पात्रता हासिल कर ली है। यह सफलता उनके वर्षों के कड़े संघर्ष, अनुशासन और रसायन शास्त्र के प्रति उनके समर्पण का सुखद परिणाम है।

सफल विद्यार्थियों ने अपनी जीत का श्रेय रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विकेश कुमार झा को दिया। छात्रों ने बताया कि निरंतर मोटिवेशन ने उन्हें कठिन टॉपिक्स को समझने और परीक्षा के दबाव को झेलने में सक्षम बनाया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी इस उपलब्धि को विभागाध्यक्ष और छात्रों की ‘जुगलबंदी’ का परिणाम बताया है।

महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। प्राध्यापकगणों और सहपाठियों ने नरेंद्र और निधि को बधाई व शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय का मानना है कि इस सफलता से प्रेरित होकर भविष्य में और भी छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment