---Advertisement---

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल: सूरजपुर में सर्व यादव समाज का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर जिले में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के पदाधिकारी और सदस्य कलेक्टर परिसर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। समाज ने सूरजपुर कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि फिल्म में यादव समाज की छवि आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत की गई है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष परमेश्वर यादव ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फिल्म का निर्माण ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज को एक विशेष वर्ग के संदर्भ में जिस तरह चित्रित किया गया है, वह समाज की गरिमा और सम्मान के प्रतिकूल नहीं है ।

“प्रतिष्ठा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यादव समाज ने सदैव राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में किसी भी रचनात्मक माध्यम के जरिए समाज की छवि को ठेस पहुंचाना व्यापक पीड़ा और आक्रोश का कारण बन सकता है।

संगठन का दावा है कि छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में समाज के लोगों के बीच असंतोष का माहौल बन रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की रक्षा करना है।

फिल्म पर रोक और निष्पक्ष जांच की मांग 

सामाज ने मांग की है कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए। साथ ही केंद्र सरकार से भी मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की पहल करने का आग्रह किया गया है।समाज का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो जातिगत भावनाएं भड़क सकती हैं, जिससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन के अंत में समाज ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति सामाजिक न्याय और संवेदनशील नेतृत्व के अनुरूप संतुलित एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेंगी।

प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रदेश प्रवक्ता कुंज लाल यादव ,संजय यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राधा यादव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शिवबालक राम यादव जिला उपाध्यक्ष, दुर्गा यादव जिला कोषाध्यक्ष,पारस यादव , विभीषण यादव जिला मंत्री, राजेन्द्र यादव कृष्ण वाहिनी अध्यक्ष, राजाराम यादव जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, उपेन्द्र यादव, शिवकुमार यादव, संजू यादव युवा ब्लाक अध्यक्ष भैयाथान, फूलमती यादव ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भैयाथान, ज्योति यादव, मंजू यादव, जगदेव यादव, अशोक यादव ,राम प्रवेश यादव, रमेश, विजय यादव, भगन यादव, मधुसूदन यादव, रामचेला, शुभक यादव, अरविंद यादव, हीरा राम , राममनी, शेषमन, चंद्रभान यादव, सहित काफी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment