---Advertisement---

125 दिनों का रोजगार और साप्ताहिक भुगतान: विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/भैयाथान- भैयाथान विकासखंड में आयोजित सप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 का व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नई योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत परिवार को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मजदूरी का भुगतान प्रत्येक सप्ताह किया जाएगा, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी और आजीविका सशक्त बनेगी।

समस्त प्रतिनिधियों को विकसित भारत जी राम जी योजना, गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के लाभों की जानकारी दी गई। गांव के विकास की रूपरेखा ग्राम सभा स्वयं तय करेगी और आवश्यकता अनुसार अधोसंरचना विकास, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं को कौशल से जोड़ने के कार्य किए जाएंगे। पारदर्शिता एवं जवाबदेही के लिये डिजिटलाइजेशन एवं टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा जिसमें बायोमेट्रिक्स प्रमाणीकरण मोबाइल आधारित निगरानी, रियल टाइम डेशबोर्ड, ऐ आई आधारित विश्लेषण, नागरिक सहभागिता मुख्य केंद्र रहेगा, योजना में जल संरक्षण, सिंचाई, भी जल संचयन, वाटरशेड विकास, वनीकरण, जल स्त्रोतों का पुनर्जीवीन जैसे कार्यों पर रहेगा फोकस।

राज्य सरकार द्वारा जिलेभर में आजीविका संवर्धन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में आजीविका डबरियों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही स्थानीय समुदाय को आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण एवं अन्य विभागों से सहयोग प्रदान कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद भैयाथान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामिण यांत्रिकी सेवा अमित ताम्रकार, कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी सहित एवं समस्त जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment