सोशल मीडिया से लेकर आईटी सेल तक सौंपी गई जिम्मेदारी; मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा— ‘जन-जन तक पहुँचाएंगे सरकार की उपलब्धियां’
सूरजपुर/भैयाथान- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार और भाजपा मंडल अध्यक्ष की सहमति से भाजयुमो भैयाथान मंडल की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने अपनी नई टीम में सक्रिय और कर्मठ युवाओं को स्थान दिया है, जो आगामी समय में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी? (प्रमुख पदाधिकारी)
उपाध्यक्ष- मनीष यादव (बडसरा), आयुष अग्रवाल (भैयाथान), और महेन्द्र यादव (जुर)
महामंत्री- उजाला ठाकुर (बांसापारा) और खेलसाय राजवाड़े (परसिया)
कोषाध्यक्ष- विपिन गुप्ता (दर्रीपारा)
आईटी सेल- अखिलेश सिंह को आईटी प्रमुख और विक्रमादित्य साहू को सह-प्रमुख बनाया गया है।
सोशल मीडिया- हर्ष गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी और आयुष द्विवेदी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया सेल- शत्रुधन तिवारी को मीडिया प्रभारी और रोहित पाण्डेय को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कन्या शक्ति और अन्य प्रकोष्ठ
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए ‘कन्या शक्ति’ टीम का भी गठन किया गया है, जिसमें तान्या पटेल और रिता यादव को संयोजक के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा हेमा सिंह, शालनि कुशवाहा और अन्नु यादव को सह-संयोजक बनाया गया है।
व्यापक कार्यकारिणी और विशेष आमंत्रित सदस्य
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश यादव, विजय चौधरी, मनीष सिंह, आकाश अग्रवाल, राजा देवांगन सहित 21 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, संगठन को मजबूती देने के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में आकाश तिवारी, राजू गोयल, राजू सिंह, दीपक साहू और भूपेन्द्र कुमार यादव सहित 12 सक्रिय युवाओं को जगह मिली है।
विजय का संकल्प
मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की नीतियों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने का काम करेगी। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


















