---Advertisement---

विकास को गति देने वाला ऐतिहासिक बजट 2026 – ओमप्रकाश पैंकरा

Follow Us
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का जताया आभार

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता ओमप्रकाश पैंकरा ने इसे सर्व समावेशी और विकासोन्मुख बताया है। इसके साथ ही, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ओमप्रकाश पैंकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बजट में समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने मंत्रिमंडल के समस्त सदस्यों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसके अलावा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य निर्वाचित होने पर ओमप्रकाश पैंकरा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करता रहूंगा।

समाज हित का संकल्प लेते हुए विश्वास दिलाया कि वे आदिवासी समाज के उत्थान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

क्षेत्र में खुशी की लहर

ओमप्रकाश पैंकरा को प्रदेश स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी से जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment