---Advertisement---

सूरजपुर के दो कोच का राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- खेल जगत में सूरजपुर जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित होने वाली 46वीं सब-जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए सूरजपुर जिले के दो अनुभवी प्रशिक्षकों को छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका दोनों ही टीमें इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। इसमें रविन्द्र सिंह को बालक वर्ग की टीम के लिए सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही हेमन्त कुमार राजवाड़े को बालिका वर्ग की टीम के लिए सहायक कोच नियुक्त किया गया है।

यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 24 फरवरी से 01 मार्च तक हुगली पश्चिम बंगाल में खेली जाएगी। दोनों कोच वर्तमान में हुगली कोलकाता में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिससे जिला वॉलीबॉल संघ गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

संघ और जिले के पदाधिकारियों ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर सूरजपुर एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सूरजपुर का नाम रोशन होना गर्व की बात है। जिला सचिव राम श्रृंगार यादव ने इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान और सचिव हेम प्रकाश नायक ने सूरजपुर संघ को यह जिम्मेदारी मिलने पर आभार जताया। इस चयन पर कोषाध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, दिनेश साहू, संतोष सिंह, अरुण गुप्ता सहित खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने दोनों कोचों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment