---Advertisement---

रघुनाथपुर में ‘श्रमिक कृषक जन चौपाल’ का किया गया आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/प्रेमनगर- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के निर्देशानुसार एवं जिला किसान मोर्चा सूरजपुर के आह्वान पर आज ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में ‘श्रमिक कृषक जन चौपाल’ का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा मंडल प्रेमनगर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद जी के तालाब पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

चौपाल के दौरान पदाधिकारियों ने केंद्र की ‘विकसित भारत’ परिकल्पना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को ग्रामीणों के समक्ष रखा। वक्ताओं ने महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए बताया कि अब श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि सभी मजदूरों को उनके काम का भुगतान सही समय पर सीधे उनके खातों में मिले। छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के हित में पेश किए गए 13,507 करोड़ रुपये के बजट की जानकारी साझा की गई, जिस पर उपस्थित जनसमुदाय ने मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे प्रदेश सह संयोजक कृषि अभियांत्रिकी व सिंचाई प्रकल्प वीरेंद्र कुमार जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नयन सिदार, जनपद अध्यक्ष फुलेश्वर प्रसाद सिदार, भाजपा मंडल महामंत्री विजय सिदार, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामनारायण तांवेर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल महामंत्री सुरेश यादव, रघुनाथपुर ग्राम पंचायत के सरपंच सुखनाथ सिंह, रूपनारायण तिवारी, कामेश्वर सिंह, सुदन राम सिंह, संत साहू, सोन साय, नरेंद्र सिदार, सोशल मीडिया प्रभारी, किसान मोर्चा मंडल प्रेमनगर सहित कई पदाधिकारी और मातृशक्ति के रूप में जन समुदाय उपस्थित रहा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment