सूरजपुर- मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ दो राज्यों के प्रभारी) धर्मपाल जी का आगमन सूरजपुर जिला में हुआ। भारतीय जीवन बीमा निगम के नवीन कार्यालय का उद्घाटन उनके कर कमलों से संपन्न हुआ। उद्घाटन से पूर्व मेगा मिट और सम्मान सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहडोल मंडल के मंडल प्रबंधक मुकेश रंजन एवं विपणन प्रबंधक एम कालकर उपस्थित थे। इस दौरान भारतीय जीवन बीमा के शाखा प्रबंधक सैय्यद मुमताज अली की भूमिका सराहनीय रही।
सूरजपुर नगर में एलआईसी के नवीन कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक एवं छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के प्रभारी धर्मपाल द्वारा फीता काटकर किया गया, क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा हमारी योजना है कि समाज के हर एक व्यक्ति का बीमा सुनिश्चित हो, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कई अभिकर्ताओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल प्रबंधक मुकेश रंजन, विपणन प्रबंधक एम कालकरऔर लीगल प्रबंधक सबिउल्ला खान ने अपने विचार साझा कर कहा एलआईसी पूरे भारत में एक अलग मुकाम रखती है और अग्रणी संस्था के रूप में जानी और पहचानी जाती है, एलआईसी का उद्देश्य लोगों को बचत के लिए प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की पहुंच को सुनिश्चित करना है।
LIC सूरजपुर के शाखा प्रबंधक सैय्यद मुमताज अली ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए अपनी शाखा के लिए गौरव की बात कही। इस मौके पर समस्त विकास अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभिकर्ता सहित तमाम वरिष्ठ जन मौजूद रहे।



















