---Advertisement---

पुलिस का माओवाद पर प्रहार: 13 माओवादी गिरफ्तार, प्रतिबंधित और विस्फोटक सामग्री बरामद

Follow Us

बीजापुर ।। पुलिस ने माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त की है। गंगालूर के जंगल से 7 संदिग्ध माओवादी पकड़े गए, जिनमें सावनार भूमकाल मिलिशिया के सदस्य सुक्कू पदम उर्फ गोर्रा, लच्छू माड़वी उर्फ पेददा, रघु कुरसम उर्फ नरैया उर्फ मोदी, पायकू कोरसा, गडडू पूनेम, और बुरजी भूमकाल मिलिशिया के मंगू पूनेम शामिल हैं। उनके पास प्रतिबंधित प्रचार सामग्री बरामद की गई।

इसके अलावा, तर्रेम थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 6 माओवादी गिरफ्तार हुए, जिनमें मिड़गम सोना (सीएनएम सदस्य), उडम छोटू (मिलिशिया सदस्य), डोडी अर्जुन (मिलिशिया प्लाटून सदस्य), डोडी जोगा (मिलिशिया सदस्य), ओयाम हड़मा (संघम सदस्य), और आयतु ओयाम उर्फ बडडे (संघम सदस्य) शामिल हैं। उनके पास विस्फोटक सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार माओवादियों को न्यायिक रिमाण्ड पर दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया।

IMG 20240827 144345 1IMG 20240827 WA0007

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment