---Advertisement---

होली पर्व को लेकर करंजी चौकी में हुई शांति समिति की बैठक

Follow Us
Spread the love

हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर 

सूरजपुर/दतिमा मोड़- सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार आगामी बुधवार को होली पर्व को लेकर करंजी चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चौकी प्रभारी संतोष सिंह के अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर चौकी प्रभारी ने शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की। इस दौरान कहा गया कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अल्पसंख्यक समुदाय का पाक ए माह रमजान चल रही है। ऐसी स्थिति में किसी को भी जबरन रंग या अबीर नहीं लगाना है। सोशल मीडिया पर पुलिस की निगाह बनी रहेगी। किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट करने वालो को किसी भी सुरत में बख्सा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा उल्लंघन करने पर डीजे उपकरण जप्त किए जाएंगे और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही बाहर से आने वाले वाले व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया और किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने दोहराया कि नागरिकों की सुरक्षा और पर्व की शांति बनाए रखना प्राथमिक उद्देश्य है और नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई ढील नहीं दी जाएगी।

इस दौरान चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह एवं काफी संख्या में आस-पास के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment