---Advertisement---

शासकीय महाविद्यालय भैयाथान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का किया गया आयोजन

Follow Us
Spread the love

समाज के उत्थान से ही विज्ञान की सार्थकता

सूरजपुर- शासकीय पंडित रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय भैयाथान में आयोजित “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” कार्यक्रम में की नोट स्पीकर के रुप में वक्तव्य देते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के पर्यावरण विभाग प्रमुख डॉ. ज्योत्सु दत्ता ने सभा को अवगत कराया कि विज्ञान जब समाज के उत्थान के लिए कार्य करता है तभी विज्ञान बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय का सेतु बनता है।

इस अवसर पर कमला सोहोनी, ए.चटर्जी, कल्पना चावला एवं जानकी अम्मा जैसी महिलाओं की एक लम्बी सूची है जिन्होंने अपना सारा जीवन विज्ञान को समर्पित कर दिया। आज के दौर में विज्ञान के उत्थान के लिए महिलाओं की साझेदारी बढ़ी है। शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के मध्य विज्ञान के प्रति गहरी रुचि यह आश्वस्त करती है कि 21वीं सदी तर्कपूर्ण जीवनशैली के लिए जानी जायेगी। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर की बायोटेक्नालाजी की हेड डॉ. अमृता पंडा ने उक्ताशय के विचार प्रकट किये।

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के द्वारा वित्त पोषित इस आयोजन में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के मध्य क्वीज कॉम्पटीशन, पोस्टर प्रतियोगिता और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। वनस्पतिविज्ञान के प्रमुख डॉ. रविशंकर चौहान के संयोजन में प्रतिभागियों ने बढ़़ चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर विजेता रहे प्रतिभागियों को प्राचार्य बृजलाल साहू ने प्रमाण पत्र और नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान रामकुमार कुजूर, चोलसाय चेरवा, हुलेश मांझी, श्री दिलीप लकड़ा, रामसाय, सचिन गुप्ता, योगेश्वर सिंह, संजू बड़ा, घनश्याम सांडिल्य, कमलेश खूंटे, डॉ. चन्द्रकांत मिश्रा, मुकेश कुमार, हुकुमसाय एवं हरिप्रसाद सहित महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। अजय महिलांगे और हूमीसिंह ने सभा का सफल संचालन किया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment