---Advertisement---

शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026‘ का भव्य आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मेरा युवा भारत‘ सरगुजा के मार्गदर्शन में तथा प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के संरक्षण में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026‘ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस गौरवशाली आयोजन का मुख्य विषय ‘आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख‘ रखा गया। जिसमें युवाओं ने भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे कठिन दौर पर गहन विमर्श किया। कार्यक्रम में जिले के 18 से 23 वर्ष के विद्यार्थियों ने अपना तर्क रखा।

इस अवसर पर चर्चा के केंद्र में 1975 के आपातकाल से मिलने वाले सबक रहे। युवा वक्ताओं ने पुरजोर तरीके से कहा कि आपातकाल ने देश को सिखाया कि नागरिक स्वतंत्रता प्रेस की आजादी और एक स्वतंत्र न्यायपालिका लोकतंत्र के अनिवार्य स्तंभ हैं। प्रतिभागियों ने तर्क दिया कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब भावी पीढ़ी संवैधानिक मूल्यों और मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहे।

इस महाविद्यालय के प्राचार्य और निर्णायक मंडल ने छात्रों की तार्किक शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता थी। बल्कि युवाओं के लिए लोकतांत्रिक सजगता का एक सशक्त मंच साबित हुआ।

निर्णायक मंडल के रूप में सी. बी. मिश्र कुलसचिव पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल, महाविद्यालय से डॉ. प्रतिभा कश्यप, डॉ.अखिलेश द्विवेदी, कन्या महाविद्यालय से डॉ. विनोद कुमार साहू उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत सरगुजा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में इस महाविद्यालय के तथा कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के समस्त प्राध्यापक गण एवं भारी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment