600 से अधिक पुलिस के अधिकारी व जवान होली पर्व के दौरान रहेंगे क्षेत्र में तैनात
सूरजपुर- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने, पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी व होली पर प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग कराने को लेकर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली थी जिसमें होली त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, प्रत्येक गांव में पुलिस की पेट्रोलिंग को लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर सख्ती से एक्शन लेने एवं क्षेत्र में आसूचना संकलन मजबूत करने के निर्देश दिए।
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस अधिकारियों को त्यौहारों को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखी जावे, होली मनाने के बाद लोग नदी-तालाबों में नहाने के लिए जाते है जिसे ध्यान में रखते हुए गोताखोरों की तैनाती करवाई जावे, अग्निशमन दल से समन्वय रखने एवं व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, शराब का सेवन कर वाहन चलाने व ओव्हर स्पीडिंग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
होली पर्व पर पुलिस रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने 600 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगाई है। यह फोर्स होली के दिन मुस्तैदी से क्षेत्र में ड्यूटी करेगी, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखेगी और कार्यवाही करेगी। पर्व को लेकर सभी थाना-चौकी में पुलिस की 60 पेट्रोलिंग पार्टी तैनात की गई है जो क्षेत्र में लगातार गश्त कर अपनी मौजदूगी बनाए रखेगी।
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने जिलेवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिलेवासियों को रंगों का पर्व होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मानने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक दूसरें की भावनाओं का आदर एवं सम्मान करते हुए त्योहारों को मनाये। ज़बरदस्ती किसी भी व्यक्ति को रंग न लगाए, केमिकल युक्त पदार्थ का उपयोग न करें, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहें और नदी तालाबों में नहाने के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखें।


















