---Advertisement---

होली एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आगामी होली एवं ईद पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज शांति समिति की बैठक ली। बैठक में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्वों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, एसडीएम शिवानी जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि समस्त पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाएं। बैठक में विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर नियमानुसार प्रतिबंध लगाने तथा निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने चर्चा की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की अपील करते हुए कहा कि नशे की हालत में असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थलों सहित नदी-नालों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने भी आपसी सहयोग से पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रूप मनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment