---Advertisement---

होली पर्व को लेकर सूरजपुर पुलिस व प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांती और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

Follow Us
Spread the love

होली में सुरक्षा की रहेंगी चाक चौबंद व्यवस्था, क्षेत्र में 600 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

सूरजपुर- होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस व प्रशासन के द्वारा सोमवार, 02 मार्च 2026 को नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के पूर्व थाना कोतवाली सूरजपुर पहुंचकर कलेक्टर एस.जयवर्धन व डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस अधिकारी और जवानों को फ्लैग मार्च एवं होली पर्व की ड्यूटी को लेकर ब्रीफ किया इसके बाद पुलिस के अधिकारी व जवानों के द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला। होली के दौरान 600 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे और सभी की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। कोतवाली सूरजपुर से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व अफवाहों से दूर रहने की अपील की। इस मार्च में 220 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च का उद्देश्य होली को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना था।

होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने, शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने की भी अपील की गई। लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment