निरज साहू सूरजपुर
सूरजपुर- होली के त्यौहार को लेकर डॉ. राजेश साहू होम्योपैथिक क्लीनिक सूरजपुर नवापारा के संचालक ने क्षेत्रवासियों से सुरक्षित और हर्बल होली खेलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रंगों का उत्सव हमारी सेहत पर भारी न पड़े, इसके लिए कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।
डॉ. राजेश साहू ने त्वचा और आंखों के बचाव के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए हैं:
त्वचा की सुरक्षा- रंग खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल या सरसों के तेल की अच्छी तरह मालिश करें, जिससे रंगों का केमिकल त्वचा के अंदर न जा सके।
पहनावा- शरीर को जितना हो सके ढंक कर रखें। फुल बाजू की शर्ट और पैंट पहनना सबसे बेहतर विकल्प है।
आंखों का बचाव- होली के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग बिल्कुल न करें, इसकी जगह चश्मा या सनग्लास पहनना ज्यादा सुरक्षित है।
बालों और नाखूनों का ख्याल- बालों में तेल लगा लें और सिर को टोपी या स्कार्फ से ढंकें। नाखूनों को छोटा रखें ताकि उनमें रंग न फंसे।
डॉ. साहू ने अंत में सभी को सुखद और स्वस्थ होली की शुभकामनाएं दी हैं।

















