---Advertisement---

होली पर्व पर होली मिलन समारोह एवं सद्भावना मैच का आयोजन, जिला प्रशासन ने पत्रकार-11की टीम को 07 विकेट से हराया

Follow Us
Spread the love
मैच के उपरांत पत्रकारों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर दी होली पर्व की शुभकामनाएं

सूरजपुर- होली पर्व के अवसर पर जिला एवं पुलिस प्रशासन प्रशासन एवं जिले के पत्रकारों के मध्य होली मिलन समारोह एवं सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

होली पर्व पर होली मिलन समारोह एवं सद्भावना मैच का आयोजन, जिला प्रशासन ने पत्रकार-11की टीम को 07 विकेट से हराया

मैच में कलेक्टर एस. जयवर्धन के नेतृत्व में जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम और पत्रकार-11 की टीम के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित 07 ओवरों में हुए इस मुकाबले में जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पत्रकार-11 की टीम को 07 विकेट से पराजित किया।

होली पर्व पर होली मिलन समारोह एवं सद्भावना मैच का आयोजन, जिला प्रशासन ने पत्रकार-11की टीम को 07 विकेट से हराया

मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के चौके-छक्कों और कलेक्टर एस. जयवर्धन के बेहतरीन गेंदबाजी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। खेल के पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिले के अधिकारीगण, जिले के पत्रकारगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment