प्रतापपुर भोला भवन में एनएसयूआई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठनात्मक विस्तार करने किया गया चर्चा
प्रतापपुर नगर के भोला भवन में एनएसयूआई की प्रथम कार्यकारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द एनएसयूआई प्रतापपुर का संगठनात्मक विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों को संगठन से जोड़ा जा सके और छात्रहित की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव, मंण्डल अध्यक्ष मुकेश गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बनवारीलाल गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश चौबे, सेक्टर प्रभारी जालिम साय ,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुमसाद खान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रणव दुबे, एनएसयूआई जिला महासचिव तनवीर अहमद , एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष विनय चौधरी , राजा हसन , डिकलेश साण्डिल्य , चांदनी अंसारी , नीता बघेल , अंजलि आयम, अनमोल यादव दीपक सिंह , कमलेश रवि , कलेश्वर राजवाड़े, कर्ण कुमार , गोलू राजवाड़े प्रकाश पैकरा सहित एनएसयूआई के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।