गैरेज से 1 लाख के सामान की चोरी का भी खुलासा, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पकड़ा गया रीवा का आदतन अपराधी
सूरजपुर- दिनांक 05.03.2026 को ग्रामीण बैंक कुम्दा के शाखा प्रबंधक धीरेन्द्र मौर्य ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.2026 के 6 बजे शाम को बैंक बंद कर अपने घर चला गया था, अगले दिवस दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार का अवकाश था। दिनांक 05.03.2026 को सुबह ग्रामीण बैंक में काम करने वाला दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नामिक दास जब बैंक खोला तो देखा कि बैंक के पीछे आंगन में वॉल्ट रूम (तिजोरी कक्ष) रूम का पीछे से दिवाल सेंध लगा हुआ है। इस बात की जानकारी को फोन करके प्रबधंक को बताया कि बैंक के दिवाल में पीछे तरफ कोई अज्ञात व्यक्ति सेंध मार कर चोरी का प्रयास किया है बैंक के अंदर का मुआयना करने पर लॉकर का हैंडल टुटा हुआ सीसीटीव्ही कैमरे का तार कटा हुआ था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 331 (4).305 (ए) 324 (4) 62 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने अज्ञात चोर की पतासाजी कर जल्द पकड़ मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। थाना विश्रामपुर पुलिस विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर बैंक में लगे सीसीटीव्ही फुटेज का गहन अध्ययन कर लगातार पतासाजी करने के दौरान मुखबीरो से पता चला की उक्त कद काठी, हुलिया का व्यक्ति कुम्दा कालोनी में देखा गया है जिस पर पुलिस टीम फौरन वहां पहुंची और घेराबन्दी कर उस व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपना नाम राजेन्द्र चतुर्वेदी पिता स्व. अवधेश चतुर्वेदी उम्र 45 वर्ष पता भटलु थाना बिछिया जिला रीवां मध्यप्रदेश, वर्तमान निवासी पुराना माईनस कुम्दा कालोनी क्वाटर नम्बर 119 थाना बिश्रामपुर होना बताया।
पूछताछ पर उसने बैंक में सेंधमारी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि दिनांक 05.03.2026 को रात्रि 1 से 2.30 बजे तक ग्रामीण बैंक के अन्दर दिवाल छत के उपर से आंगन में कुद कर सीसीटीव्ही कैमरा के तार को तोडने के बाद साबल से दिवाल को खोद कर बैंक के अन्दर घुस कर तिजोरी का लाक खोलने का प्रयास किया जो नहीं खुला और तिजोरी का हेन्डल टुट गया तब वहां का फोटो को उठा कर चोरी करना एवं घटना में प्रयुक्त सब्बल को घर में रखना बताया है। पुलिस की पूछताछ पर उसने यह भी स्वीकार किया कि दिनांक 04.03.2026 के रात्रि में नरेश के गैरेज का ताला तोडकर गैरेज के अन्दर से सामान चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी का फोटो, गैरेज से चोरी किया हुआ 36 अलग-अलग सामान कीमत 1 लाख रूपये का जप्त कर आरोपी राजेन्द्र चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, एएसआई विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, जयप्रकाश तिवारी, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, शिवकुमार राजवाड़े, कुन्दन सिंह, खेलसाय राजवाड़े, उमेश राजवाड़े, मनोज शर्मा, संजीव राजवाड़े, योगेश्वर सिंह कंवर, दिलपाल कसेरा, सायबर सेल रोशन सिंह, अजय प्रताप राव विशेष रूप से सक्रिय रहे।


















