---Advertisement---

जिला महिला साहू संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह

Follow Us
Spread the love

नारी शक्ति ही समाज और संस्कार की आधारशिला, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से बढ़ें आगे- जिलाध्यक्ष राम लल्लू साहू

सूरजपुर- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली के पावन अवसर पर सूरजपुर जिला महिला साहू संघ द्वारा मानपुर सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर्षोल्लास के बीच आयोजित इस समारोह में समाज की महिलाओं की सशक्त भागीदारी और एकता की अनूठी झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का आरंभ आराध्य देवी माता कर्मा की भक्तिमयी आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने समाज की कर्मठ महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

राम लल्लू साहू (जिलाध्यक्ष) ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सम्मान और संस्कार का प्रतीक है। महिला का सशक्त होना पूरी पीढ़ी को सशक्त बनाना है।

देवमुनिया साहू (जिला उपाध्यक्ष) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और स्वावलंबन ही महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने की कुंजी है।

दुर्गा साहू (जिला महामंत्री) ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सके।

महिला दिवस की गंभीरता के साथ-साथ होली मिलन की खुशियां भी समारोह में घुली नजर आईं। समाज के पदाधिकारियों और महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठित होकर समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेश साहू, श्यामदास साहू, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोन्टू), खुशवंत साहू उपस्थित रहे। महिला संघ से मंजू साहू, सुमन साहू, उमा साहू, आशा साहू, सुशीला, पूर्णिमा, नीलू, अनिता, सुषमा, संतोषी, पुनीता, सीमा, ममता, रेनू साहू, डॉ. चंदा मरकाम, सुनीता, कविता, उर्मिला, देवन्ती, लक्ष्मी, रुक्मणी, सपना, वर्षा, रीता, छाया और सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में समाज की माताएं-बहनें और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment