---Advertisement---

शिक्षा विभाग का विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड श्रोत समन्वयकों का बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा किया। बैठक में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के संबंध में चर्चा एवं आगामी परीक्षा का गहन निरीक्षण, 16 अप्रैल से होने वाले ओपन स्कूल परीक्षा का संचालन, केंद्रीयकृत पांचवी आठवीं एवं स्थानीय परीक्षा एवं प्रश्न पत्र वितरण केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति, टी एल प्रकरण के जांच में शीघ्रता, प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों का सीएसी के माध्यम से सतत निरीक्षण किया गया।

डीएमएफ में 5 वर्षीय कार्य योजना, शतप्रतिशत छात्रवृत्ति, ई ऑफिस का क्रियान्वयन, यू डाइस का अपडेशन तथा शुद्धता पूर्ण प्रविष्टि, अपार आईडी निर्माण के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वर्तमान में संचालित बोर्ड परीक्षा का गहन निरीक्षण करें एवं शांतिपूर्ण व्यवस्थित परीक्षा का संचालित सुनिश्चित करें। अपार आई डी के संबंध में भी कार्य योजना बनाकर सचिव से जन्म प्रमाण पत्र जारी करा, आधार सेंटर में आधार सुधार एवं अपार रिक्वेस्ट के संबंध में निर्देश दिया गया।

इस बैठक में समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, सहायक संचालक शिक्षा, डीएमसी समग्र एवं डीपीओ डीएलएमए उल्लास उपस्थित थे।

Related News

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment