---Advertisement---

पशुपालकों को सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने पशु औषधि विक्रय केंद्र खोलने की पहल

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- प्रदेश के पशुपालकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में “पशु औषधि विक्रय केंद्र” स्थापित किए जाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में एक पशु औषधि विक्रय केंद्र खोलने की योजना है।

केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ ऐनिमल हसबेंडरी एंड डेरिंग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इन केंद्रों का संचालन प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) तथा सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। इसका उद्देश्य पशुपालकों को कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता की जेनेरिक पशु दवाएं उपलब्ध कराना है।

जिले के इच्छुक आवेदक संबंधित जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए विभाग की आधिकारिक डिपार्टमेंट ऑफ ऐनिमल हसबेंडरी एंड डेरिंग ऑफिसियल वेबसाइट https:\\www.dahd.gov.in के मुख्य मेनू में उपलब्ध “पशु औषधि” अनुभाग में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सूरजपुर जिले में भी प्रत्येक विकासखंड में इस योजना के अंतर्गत पशु औषधि विक्रय केंद्र स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे स्थानीय पशुपालकों को आसानी से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए पशु विभाग से भी सम्पर्क किया जा सकता है।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment