---Advertisement---

घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक: जिले में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर नहीं है कोई किल्लत

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- रसोई गैस की आपूर्ति और प्रबंधन की समीक्षा के लिए कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज बैठक ली। बैठक में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि के साथ विभिन्न गैस वितरक कंपनियों इंडेन, एच पी सी एल और बीपीसीएल के सभी गैस डीलर उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, बॉटलिंग प्लांट से आपूर्ति व्यवस्था, प्रत्येक माह सिलेंडरों की आवक एवं वितरण, अधिक उपभोक्ता वाले क्षेत्रों की स्थिति तथा आपूर्ति प्रबंधन की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी डीलरों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से निगरानी रखने को कहा। उन्होंने सभी गैस एजेंसी डीलरों से सिलेंडरों की आवक और वितरण की स्थिति पर नियमित जानकारी से अवगत कराने को कहा।

इस सम्बन्ध में कलेक्टर जयवर्धन ने स्पष्ट कहा है कि वर्तमान में जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है। साथ ही अपील की गई है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें और सिलेंडरो के अवैध संग्रहण से बचें। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति को लेकर जिलेवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की आपूर्ति संबंधी समस्या उत्पन्न होती है तो जिला प्रशासन अलर्ट मोड में रहते हुए आवश्यक कदम उठाएगा। इस दौरान लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

इस बैठक में एसडीएम सूरजपुर शिवानी जायसवाल, खाद्य अधिकारी सूरजपुर संदीप भगत, सेल्स अधिकारी रोहित कुजूर सहित संबंधित अधिकारी एवं डीलर्स मौजूद रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment