---Advertisement---

कलेक्टर का शिवप्रसादनगर में औचक निरीक्षण: लापरवाही पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, छात्रावास अधीक्षक और तकनीकी सहायक को थमाया नोटिस

Follow Us
Spread the love

व्यवस्थाओं में खामी और निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता देख भड़के कलेक्टर एस. जयवर्धन, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

सूरजपुर- कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भैयाथान विकासखंड अंतर्गत शिवप्रसाद नगर का दौरा कर विभिन्न संस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिवप्रसादनगर स्थित आंगनबाड़ी भवन का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित निरीक्षण नहीं करने तथा पाई गई अनियमितताओं में सुधार नहीं किए जाने पर सुपरवाइजर रोजबीना कुजूर को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को दिए।

इसके अलावा कलेक्टर ने प्रीमैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास परिसर में बच्चों के पेयजल स्रोत के आसपास साफ-सफाई नहीं पाए जाने पर अधीक्षक विजय पैकरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए।

वहीं क्षेत्र में निर्मित सीसी रोड की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तकनीकी सहायक कृष्ण सोनवानी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। इस निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, एसडीओ (आरईएस) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment