सूरजपुर- सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन व जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत भैयाथान के सभाकक्ष में मजदूरों के सम्मान लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामों से आए मजदूरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने मजदूरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मजदूर समाज और देश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके परिश्रम से ही गांवों का विकास संभव हो पाता है। इसलिए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मजदूरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।



















