प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने अभियंताओं को दिया ‘जनहित सर्वोपरि’ का मंत्र, लंबे संघर्ष के बाद 35 कनिष्ठ अभियंता बने सहायक अभियंता
निरज साहू …
रायपुर- भिलाई सुपेला स्थित अमित पार्क होटल में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 35 पदोन्नत कनिष्ठ अभियंताओं के सहायक अभियंता बनने के उपलक्ष्य में एक भव्य मिलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर हाल ही में सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति छ. रा. वि. मं. पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रयासों तथा लंबे समय के संघर्ष, परिश्रम से प्राप्त पदोन्नति की खुशी को साझा करने, इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मनाने एवं कंपनी प्रबंधन के प्रबंध निदेशक एवं समस्त अधिकारीयों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक वी. के. साय, मुख्य अभियंता (दुर्ग क्षेत्र ) संजय खंडेलवाल, मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) एम.जामुलकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एस. के. बड़गैंया एवं अन्य पदाधिकारी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं अभियंताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने पदोन्नत अभियंताओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों एवं अभियंताओं को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्युत सेवा एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवा है, इसलिए सभी अभियंताओं का कर्तव्य है कि वे उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय विद्युत सेवा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहें।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बड़गैया के साथ महेश्वर टंडन, अविनाश दुबे, भूपेश वर्मा, राजेन्द्र गिरी गोस्वामी, श्री तनोज मित्रा, सीमा बघेल, श्रृद्धा दिल्लीवार, स्वेता वर्मा, शैलेन्द्र दुबे, शैलेश पाटले, निर्मल कुर्रे, उत्तम सोनी सहित संघ के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। पदोन्नत सभी अभियंताओं ने कंपनी प्रबंधन के सभी अधिकारीयों एवं संघ के सभी पदाधिकारिओं को प्रयास करने के लिए आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता शामिल हुए, जिससे समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में इंजीनियर सुरजीत कुमार गुप्ता एवं इंजीनियर ज्योत्सना राव ने कहा कि यह उपलब्धि सहज नहीं थी, बल्कि प्रबंध निदेशक भीम सिंग कवर के सकारात्मक सोच तथा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बड़गैंया एवं पदाधिकारीयों द्वारा लंबे समय तक सतत प्रयास, प्रबंधन से सकारात्मक संवाद एवं संगठन की एकजुटता एवं ट्रांसमिशन के सभी अधिकारीयों के सहयोग के परिणामस्वरूप मिली है, जिसने प्रदेश भर के अभियंताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरा है।

























