सूरजपुर/रामानुजनगर- जल संरक्षण और किसानों की सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए सोनपुर क्षेत्र में बड़ी पहल शुरू हो गई है। लगभग 10 दिन पूर्व कलेक्टर द्वारा क्षेत्र का सर्वे किया गया था, जिसके बाद अब ग्राम सोनपुर और पंपापुर सहित आसपास के इलाकों में लाखों रुपये की लागत से बनने वाले स्टॉप डैम का भूमिपूजन 15 मार्च 2026 को किया गया।
यह स्टॉप डैम बनने से बरसात का पानी संरक्षित होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी और किसानों को खेती के लिए पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस निर्माण से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जल समस्या काफी हद तक दूर होगी और कृषि को नई मजबूती मिलेगी।
इस विकास कार्य का शिलान्यास जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सरपंच शिवकुमारी सिंह, उपसरपंच राजकुमार साहू, अनिता साहू (जनपद सदस्य) हेमन्त साहू पूर्व (जनपद सदस्य),पूर्व सरपंच विजय सिंह, हरिनारायण साहू, परमेश्वर सिंह (पंच )जगदेव सिंह (पंच) राजेश साहू (पंच) सीताराम साहू ,सुदामा साहू,शिवप्रसाद देवागन, ग्राम के बैगा तिवारी सिंह,शिवराज आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के किसानों और गांव के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।



















