---Advertisement---

जिला अस्पताल सूरजपुर में जीवन दीप कर्मचारियों की बड़ी बैठक, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग तेज

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिले में पहली बार जीवन दीप समिति (जेडीएस) कर्मचारियों की बड़ी जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रकोष्ठ संघ के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में प्रमुख रूप से कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए पहल करने, सभी कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन दिए जाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला अस्पताल स्तर पर अलग-अलग समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। हालांकि जिलाध्यक्ष द्वारा इन समितियों की आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निलेश कुमार साहू ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी अधिकारी बिना कारण जेडीएस कर्मचारियों को परेशान करता है तो संगठन उसके खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग 3 से 5 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर काम कर रहे हैं, वही जानते हैं कि इतनी कम राशि में जीवनयापन करना कितना कठिन होता है।

उन्होंने बताया कि संगठन लगातार वेतन वृद्धि और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया है।

बैठक में देवमुनिया, उर्मिला सिंह, तृप्ति सोनी, पार्वती साहू, लोकनाथ राजवाड़े, शालिनी गुर्जर, कमल कुमार, सतीश ठाकुर, देवेंद्र राजवाड़े, तुलेश्वर सिंह, मोतीलाल, सुमन, लिलेश्वर, मीरा, संध्या, नीता साहू, ठाकुर राम सहित बड़ी संख्या में जेडीएस कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिले में पहली बार जेडीएस कर्मचारियों को इस तरह एकजुट और संगठित रूप में देखा गया। कर्मचारियों का कहना है कि अत्यंत कम वेतन पर वर्षों से काम कर रहे ये कर्मचारी अब अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए आर-पार की रणनीति बनाने के लिए तैयार हैं।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment