---Advertisement---

सूरजपुर के एजाज अहमद बने बलरामपुर जिले के आईटी सेल प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- भाजपा ने अपनी आई टी सेल को मजबूती देने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए आई टी सेल के जिला प्रभारियों की सुची जारी की है। जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ नवीन मार्कण्डे ने आई टी सेल के जिला प्रभारियों की सुचि जारी कि है। जिसमें प्रदेश संयोजक आई टी सेल सुनील पिल्लई के नेतृत्व में सूरजपुर जिले के एजाज अहमद को बलरामपुर जिले का आई टी सेल प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि एजाज अहमद पहले भी युवा मोर्चा सहित दो बार आई टी सेल के जिला संयोजक का पद संभाल चुके हैं। पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुए प्रदेश में जिम्मेदारी सौंपी है। एजाज की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। तो नियुक्ति को लेकर एजाज ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निष्ठा ईमानदारी और मेहनत लगन से पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने पर काम करेंगें। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने का कार्य करेंगे। वही जिला प्रभारी बनाए जाने पर एजाज अहमद उर्फ जिम्मी ने जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी सहित मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री रामविचार नेताम, विधायक भुलन सिंह मरावी, विधायक शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment