---Advertisement---

जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: मकान सूचीकरण हेतु जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों के अंतर्गत सूरजपुर जिले में जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज 18 मार्च 2026 से प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराना है।

फील्ड ट्रेनरों को दी गई तकनीकी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मास्टर ट्रेनर ने एच.एल.बी. (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) निर्माण, मकान नम्बरिंग, ब्लॉक का नजरी नक्शा तैयार करने, फील्ड ट्रेनर-प्रगणक एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति तथा सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर कार्य संपादन की प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जनगणना कार्य को निर्धारित समयावधि में व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में सम्मिलित फील्ड ट्रेनर्स आगे चलकर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जनगणना का कार्य जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँच सके।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल, मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment