---Advertisement---

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार: रामकृपाल साहू फिर बने भाजपा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश में सगंठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की, जहां प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सूची जारी कि, जिसमें सूरजपुर जिले के भाजपा के कद्दावर नेता रामकृपाल पर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि रामकृपाल साहू ने जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक पूर्व जिलाध्यक्ष, संभाग सहित प्रदेश पदाधिकारी के रूप में पहले भी पद संभाल चुके हैं।

पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुए, पुनः प्रदेश में जिम्मेदारी सौंपी है, रामकृपाल साहू की नियुक्ति को लेकर सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों सहित सूरजपुर के भाजपा व साहू समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

नियुक्ति को लेकर रामकृपाल साहू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निष्ठा ईमानदारी और मेहनत लगन से पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने का कार्य करेंगे।

वही प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर रामकृपाल साहू ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment