---Advertisement---

भाजपा मंडल बिहारपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय माहाप्रशिक्षण अभियान वर्ग 2026 दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजन हुआ सम्पन्न

Follow Us
Spread the love

सुरजपुर- जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर मंडल में प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व एवं जिले के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभीयान 2026 दो दिवसीय आयोजन किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम दिवस 17मार्च 2026 को चांदनी बिहारपुर मंडल में ध्वजारोहण दीप प्रज्वलन और चित्र पर पुष्पांजलि के साथ किया। एवं साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इन कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता को श्रद्धांजलि दी गई। और कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिध्दांतों के प्रति प्रशिक्षीत किया गया। जिसके तहत इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना संगठन का विस्तार करना और एकात्म मानववाद के सिध्दांतों से प्रेरित होकर अंत्योदय कि भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना।

यह अभियान का उद्देश्य यह है कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता राष्ट्रसेवा और संगठनात्मक मजबुती के लिए प्रशिक्षित करना

इस मौके पर प्रशिक्षण में बरिष्ठ पदाधिकारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवगुप्ता ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वैचारिक रूप से कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए पार्टी के साथ जोड़ने का काम करता है। प्रशिक्षण के माध्यम से आपसी मेलजोल बढाने पार्टी कि रीती निजी जानने संगठन के कार्यों एवं दायित्वो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पुर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस प्रभारी प्रशिक्षण वर्ग ने कहा कि पार्टी प्रशिक्षण कार्यशालाए आयोजित करतीं हैं। जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के लिए विभिन्न तरह से प्रशिक्षण दिए जाते हैं प्रशिक्षण कार्यशालाओं में भाग लेना सभी का कर्तव्य है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं कि भुमिका पर प्रकाश डाला और जिला सदस्य कुशुम सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा कि बिहारपुर मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद ने संगठन कि विचारधारा और कार्यकर्ताओं कि जिम्मेदारियों पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र व राज्य कि भाजपा सरकार लगातार आमजन से जुड़ी सुविधाओं को पुर्ण करने के लिए तप्तरता से कार्य कर रही है

कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री रितेश गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य कालीचरण काशी, युवा मोर्चा पुर्व मंडल अध्यक्ष पुनीत पाठक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, आनन्द पाठक, जिला सह प्रभारी मुकेश साकेत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम प्रताप विश्वकर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री राम नारायण यादव, सियाराम नाई, मिडिया प्रभारी बिर्जेश रजक, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री लक्ष्मण जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री लाल मन सिंह एवं संजय जयसवाल, उपेन्द्र गुप्ता (उर्फ) दऊवा, गुप्ता बसंत, गुर्जर मदन जयसवाल, हन्से लाल जायसवाल, महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी शिवधन गुप्ता, मुकुंद लाल जायसवाल राम लगन साकेत सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment