---Advertisement---

भैयाथान में उचित मूल्य दुकान संचालकों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न 

Follow Us
Spread the love

ईकेवाइसी 30 मार्च तक पूर्ण करने और फरवरी माह की डीडी राशि 20 मार्च तक जमा करने के निर्देश

सूरजपुर- जनपद पंचायत सभाकक्ष भैयाथान में एसडीएम भैयाथान चांदनी कंवर की अध्यक्षता एवं खाद्य निरीक्षक भैयाथान अतुल गुप्ता की उपस्थिति में जनपद पंचायत भैयाथान के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में दुकान संचालकों की ईकेवाइसी स्थिति, डीडी राशि जमा, खाद्यान्न वितरण एवं भंडारण, टीसी प्राप्ति, पंजी संधारण तथा मूलभूत जानकारी प्रदर्शन के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

एसडीएम चांदनी कंवर ने सभी दुकान संचालकों को निर्देशित किया कि वे 30 मार्च तक ईकेवाइसी की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। साथ ही मृत, विवाहित, अन्यत्र निवासरत एवं मुखिया संशोधन से संबंधित प्रकरणों तथा ईकेवाइसी में आ रही तकनीकी समस्याओं की सूची समय-सीमा के भीतर जमा करने के निर्देश दिए गए।

डीडी राशि जमा के संबंध में संचालकों को निर्देशित किया गया कि फरवरी माह की डीडी राशि 20 मार्च तक अनिवार्य रूप से जमा करें और भविष्य में प्रत्येक माह की डीडी राशि आगामी माह की 5 तारीख तक नियमित रूप से जमा सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त आगामी माह में 3 माह के राशन के भंडारण की समुचित व्यवस्था करने तथा उचित एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दुकान संचालकों को दिए गए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment